नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड के तिनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय, तिनटंगा दियारा के प्रांगण में संस्कृताचार्य डॉ. शिवनाथ रविदास उर्फ चहकनाथ भागलपुरी के निर्देशन में संविधान दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 294
अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक नितेश कुमार ने की। डॉ. शिवनाथ ने कहा कि यदि संविधान को धार्मिक ग्रंथों जैसा महत्व दिया जाय तो भारत अपराधमुक्त राष्ट्र बन सकता है। डॉ. भीमराव अंबेडकर की उपलब्धियों को गिनाते हुए पुष्कर कुमार ने कहा कि संविधान को लिखने में दो वर्ष ग्यारह महीने और अठारह दिन लगे थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
