नवगछिया : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जिला नवगछिया की बैठक आनंद विवाह घर, नवगछिया में जिलाध्यक्ष अवधेश पासवान की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में बिहार के संगठन प्रभारी सह जमुई के सांसद अरुण भारती का अंग वस्त्र और फूल-माला से स्वागत किया गया। सांसद अरुण भारती ने कहा कि लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूत हो रही है।

जिस तरह बिहार के लोकसभा चुनाव में जीत का प्रतिशत 100 फीसदी रहा, उसी तरह झारखंड के विधानसभा चुनाव में भी लोग जनशक्ति पार्टी ने अपना स्ट्राइक रेट 100% रखा है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत ने कहा कि माननीय अरुण भारती जी के बिहार संगठन प्रभारी बनने से बिहार का संगठन और मजबूत होगा।

कार्यक्रम में प्रदेश के सह संगठन प्रभारी सौरभ सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर कुशवाहा, मनोज कुमर, जिला संगठन प्रभारी रविन्द्र पासवान एवं सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड महासचिव और कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *