नवगछिया : नवगछिया पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने पुलिस जिला नवगछिया के पांच थानाध्यक्ष दरोगा का पिछले महीने इंस्पेक्टर पद पर मिले पदोन्नति को लेकर स्टार लगाया। गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, परबत्ता थानाध्यक्ष शंभू पासवान, झंडापुर थानाध्यक्ष विश्व बंधु कुमार, डीआईओ के प्रभारी पवन सिंह, नदी थाना प्रभारी संतोष शर्मा को इंस्पेक्टर में पदोन्नति मिलने के बाद स्टार लगाया । 

इस अवसर पर सभी थानाध्यक्ष के परिजन भी उपस्थित थे। नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश, नवगछिया सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर कुमार बृजेश सहित कई लोग मौजूद थे। 

एसपी ने बताया कि इन सभी थानाध्यक्षों को आज स्टार इंस्पेक्टर का मिलने के बाद उनके 15-16 साल के कार्यकाल का काफी अनुभव रहा है और इन्होंने काफी मेहनत किया है जो यहां तक वह पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम के मौके पर इस्माईलपुर, झंडापुर, बिहपुर, ढोल बज्जा व कदवा सहित कई थाानाध्यक्ष व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *