नारायणपुर :बिहपुर की बेटी की उसकी ससुराल खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के डारही में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मरने वाली की पहचान आरती कुमारी (21), पति शिवदानी महतो के रूप में हुई है। आरती के पिता बिहपुर के भगवत्तीपुर निवासी प्रमोद मंडल ने दहेज के लिए ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
Total Downloads: 172
इस मामले में मृतका के पिता ने गोगरी थाना में आरती के पति, ससुर नंदकिशोर महतो, देवर, सास, ननद और ननदोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि बेटी की शादी इसी वर्ष 11 मार्च को नंदकिशोर महतो के बेटा शिवदानी महतो से की थी।
शादी के बाद से ही ससुरालवाले बाइक, फ्रीज और जेवर की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर वे लोग मेरी बेटी को प्रताड़ित करते थे। बीते सोमवार को बेटी से बात हुई थी, उसने कहा था कि ससुरालवाले दहेज के लिए मारपीट करते हैं।

मंगलवार को ससुराल वालों यह फोन कर बताया कि आरती अब नहीं रही। जब हमलोग उसकी ससुराल पहुंचे तो बेटी मृत पड़ी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि महिला के पिता दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
