नवगछिया/बिहपुर : झंडापुर थानांतर्गत इमली चौक झंडापुर से 30 नवंबर को छात्र दिव्यांश राज पिता दीपक पोद्दार के अपहरण मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। इस संबंध में झंडापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने अपहृत छात्र को बरामद कर कांड में संलिप्त महिला ममता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी।
Total Downloads: 49
4 दिसंबर को अप्राथमिकी अभियुक्त बिहपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी जितेन्द्र कुमार, रौशन कुमार और झंडापुर निवासी कृष्ण कुमार उर्फ विशाल और रमेश कुमार को नवगछिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने बच्चे का अपहरण कर फिरौती के लिए करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि दीपक कुमार पोद्दार आर्थिक रूप से मजबूत हैं।
उसका हार्डवेयर का दुकान के साथ-साथ अन्य बिजनेस है। इसलिए उन्होंने मोटा रकम पाने के लालच में उनके पुत्र के अपहरण की योजना बनाई। बच्चे को छुपा कर रखने के लिए मक्खातकिया स्थित मकान की मालकिन ममता देवी को एक लाख रुपया देने की बात कहकर शामिल किया। छात्र को दोपहर 1:30 बजे स्कूल से लौटने के क्रम में अपने टोटो से अपहरण कर मक्खातकिया स्थित ममता देवी के घर में रख दिया। अपहृत के परिजन को मैसेज कर 22 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे।

कांड का उद्भेदन हेतु गठित टीम में शामिल सभी पदाधिकारी/कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधकर्मियों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। छापामारी टीम में नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह, झंडापुर थानाध्यक्ष विश्व बंधु कुमार, ओएसडी नवगछिया पुनि पवन कुमार, डीआईयू नवगछिया प्रभारी पुअनि अमित कुमार, थानाध्यक्ष रंगरा आशुतोष कुमार, पुअनि अरविंद कुमार, पुअनि अजीत कुमार, सिपाही चंदन कुमार, डीआईयू नवगछिया एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
