नवगछिया :आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर गुरुवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने सभी प्रखंडों के एमओईसी, हेल्थ मैनेजर, बीसीएम, आशा फेसिलेटर के साथ समीक्षा बैठक की। 20 नवंबर से 3 दिसंबर तक के लक्ष्य और उपलिब्ध की प्रखंडवार समीक्षा की गई।
Total Downloads: 172
इस दौरान सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनने वाले प्रखंड के जिम्मेदारों से विस्तारपूर्वक कारण पूछा गया। बताया गया कि कार्य की धीमी प्रगति का मुख्य कारण आधार से मोबाइल का लिंक नहीं होना, फिंगरप्रिंट मैच नहीं करना रहा। बताया गया कि यदि मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो आधार कार्ड अपडेट करवाना होगा। वहीं फिंगरप्रिंट की जगह चेहरे का प्रमाणीकरण जो आयुष्मान पोर्टल पर वैकल्पिक अमाणीकरण के रूप में उपलब्ध है, उसका उपयोग करना होगा।
डीडीसी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड में प्रति परिवार पांच लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज का लाभ मिलेगा। यह सुविधा निजी अस्पतालों में भी मिलेगी। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड के साथ आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। कार्ड का निर्माण घर बैठे लोग भी स्वतः beneficiary. nha-gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अलावा सभी पीडीएस केंद्र, पंचायत भवन एवं सरकारी अस्पताल के साथ सभी आशा द्वारा भी डोर टू डोर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। बैठक में निदेशक डीआरडीए, एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह, डीपीएम, बीडीओ, आयुष्मान भारत, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

