नवगछिया : प्रखंड के बीरबन्ना बलहा गांव के पास तस्कर को पक्षी झोला में लेकर वनरक्षी ने पकड़ना चाहा तो तस्कर झोला छोड़कर बाइक लेकर भागा। उस वक्त बीरबन्ना बलहा के ग्रामीण जमा होकर हंगामा करने लगे।

वन विभाग के पदाधिकारी ने नवगछिया से पहुंचकर मामले को शांत कराया। फोरेस्टर पीएन सिंह ने बताया कि भवानीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि तस्कर को पक्षी साथ पकड़ने पर वनरक्षी के साथ मारपीट हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....