नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय गोसाईंगांव के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार के पुत्र डॉ. तुषार सेतु का शोध पत्र इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के लिये चयनित होने पर शिक्षाविदों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के द्वारा डॉ. तुषार सेतु का शोध कार्य, शॉर्ट टर्म स्कॉलरशिप में चयनित हुआ हुआ है। शिक्षक पिता अनिल कुमार और माता रूबी कुमारी ने हर्ष व्यक्त किया है।

डॉ. तुषार जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र हैं, जिन्होंने अपना रिसर्च ‘एनीमिया और उसके डिटरमिनांट’ विषय पर किया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....