नवगछिया । व्यवहार न्यायालय नवगछिया में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 725 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें एक करोड़ 55 लाख 76 हजार नौ सौ पांच रुपये की रिकवरी और दो करोड़ 18 लाख, 55 हजार तीन सौ पचपन रुपये का समझौता हुआ।
Total Downloads: 172
फर्स्ट बेंच में दीपक कुमार एसीजेएम 3 नवगछिया के अलावा नवीन कुमार पैनल अधिवक्ता हसन इमाम, सुरेश दास थे। बेंच 2 में महेश्वर नाथ पांडे एसीजेएम फर्स्ट नवगछिया के साथ शिव शंकर चौधरी पैनल अधिवक्ता, मुकेश कुमार और बिंदेश्वरी मंडल थे।
बेंच 3 में शगुफ्ता शाहीन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के अलावा पूजा कुमारी पैनल अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद और रुपेश कुमार थे। लोक अदालत में क्रिमिनल कंपाउंड के 162 केस और बैंकों के 529 मामले निपटाए गए।

