नवगछिया संगठन जिला में भाजपा ने परिसीमन कर संगठन का विस्तार किया है। नवगछिया जिला में पूर्व में आठ मंडल थे परिसीमन के उपरांत नवगछिया में भाजपा संगठन के 14 मंडल बनाए गए है।
Total Downloads: 172
जिसमें कि नवगछिया नगर और इस्माईलपुर मंडल को यथावत रखा गया है। वहीं गोपालपुर मंडल को दो भाग में परिसीमन करते हुए गोपालपुर पूर्वी और पश्चिमी बनाया गया है। गोपालपुर पश्चिमी में कुल पांच पंचायत और 37 बूथ हैं और गोपालपुर पूर्वी में चार पंचायत और 27 बूथ हैं।
उसी प्रकार रंगरा मंडल को भी दो भागों में बांटा गया है। जिसमें कि रंगरा पश्चिम में कुल चार पंचायत और 25 बूथ हैं। वहीं रंगरा पूर्वी में छह पंचायत और 40 बूथ हैं। इसके अलावा बिहपुर विधानसभा के तीन मंडल बिहपुर, खरीक, नारायणपुर को भी परिसीमन कर छह मंडल बनाए गए।

