नवगछिया : 25 दिसंबर को बिहपुर विस में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती, भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। उक्त बातें गुरुवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में विधायक ई. शैलेंद्र ने कही।

वहीं इससे पूर्व बुधवार की देर शाम पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह भाजपा के सक्रिय सदस्यता प्रभारी राधामोहन शर्मा व किशनगंज जिला प्रभारी मनोज सिंह बिहपुर एनडीए कार्यालय पहुंचे थे।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इधर, बिहपुर मंडल के मड़वा पूरब और हरियो शक्तिकेंद्र के बूथ अध्यक्षों और सदस्यों का प्रशिक्षण और सम्मान हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....