नारायणपुर| बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शनिवार को स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर बलाहा और सरस्वती शिशु मंदिर भवानीपुर के बच्चों ने प्रधानाचार्य के नेतृत्व में मानव शृंखला बनाकर विरोध जताया।
Total Downloads: 170
विद्यालय के सचिव रणविजय प्रसाद यादव, अध्यक्ष दिनेश यादव, प्रधानाचार्य शिव शंकर प्रसाद सिन्हा, आचार्य सुशील राम सागर, राजेंद्र, शोभा, सजन, अरविंद मणिकांत, अभिनंदन, नितेश, सौरभ, जितेंद्र, प्रीति, रानी, रागनी, सावित्री सहित 665 बच्चों ने भाग लिया।
दूसरी ओर सरस्वती शिशु मंदिर भवानीपुर के समिति सदस्य नरेंद्र कुमार सिंह, सनातन सिंह, अशोक सिंह, पवन सिंह, प्रधानाचार्य रिंकेश सिंह, आचार्य, दीदी,भैया-बहनों ने भी मानव शृंखला बनाकर विरोध-प्रदर्शन किया। सभी ने कहा कि हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाई जाए।

