cricket

नवगछिया : रविवार को इंटर स्कूल खरीक के मैदान पर कॉलिंग प्रीमियम टी-10 क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें भवनपुरा और टिंकू स्पार्टन खरीक की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। भवनपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 91 रनों का लक्ष्य रखा।

जवाब में, टिंकू स्पार्टन खरीक की टीम ने 5.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 92 रन बना लिए और मैच जीत गई। गौतम ने 47 और राजा ने 20 रन बनाये। टिंकू स्पार्टन के कप्तान सोनू ने दो ओवर में चार विकेट लिए, और गौतम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....