नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने मंगलवार को महिला थाना, एससी-एसटी थाना, साइबर थाना और नवगछिया थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर और अन्य क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई।

पुलिस कर्मियों को सीसीटीएनएस प्रणाली पर निगरानी रखने का कहा गया। रात की गश्ती और वाहन चेकिंग को प्रभावी बनाने के लिए निर्देश दिए गए, खासकर ज्वेलरी दुकानों, बैंकों, एटीएम, पेट्रोल पंप और अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए।

उन्होंने थानाध्यक्षों और पुलिस कर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया और शराब निर्माताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....