नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी के नवगछिया जिला संगठन के तहत बुधवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई। इसके तहत मुक्तिनाथ सिंह निषाद को पुनः नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। यह घोषणा बिहार सरकार के मंत्री एवं प्रदेश नेतृत्व के नामित अतिथि कृष्णनंदन पासवान ने की। 

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, विधायक ई. शैलेन्द्र, पूर्व सांसद अनिल यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने मुक्तिनाथ सिंह निषाद का जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं, बुके और अंगवस्त्र से सम्मानित किया ।

मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन को और भी मजबूत बनाने के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे। यह जिम्मेदारी मुझे पार्टी के प्रति और अधिक सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती है। मैं सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और सामूहिक प्रयास से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।

जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुक्तिनाथ सिंह निषाद का यह चयन उनकी लोकप्रियता और संगठनात्मक क्षमता का प्रमाण है।। विधायक ई. शैलेन्द्र ने कहा कि मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में नवगछिया जिला भाजपा ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके आगामी कार्यकाल में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....