खरीक : नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने खरीक और झंडापुर थाना का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों थानों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास, थाना की व्यवस्था, मालखाना, हाजत रूम, और सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 174
इसके अलावा, लंबित और प्रवेदित मामलों को जल्दी निपटाने, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, और सुरक्षा के लिए अलग-अलग जगहों की निगरानी करने के लिए थानेदारों को सख्त निर्देश दिए। किसी भी लापरवाही के मामले में उन्होंने सख्त परिणाम की चेतावनी दी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
