cricket

बिहपुर प्रखंड मैदान पर बुधवार को टी-टेन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इसमें औलियाबाद ने बिहपुर को 56 रनों से हराया दिया। पहले बल्लेबाजी कर औलियाबाद ने 149 रन बनाया था।

बिहपुर की पूरी टीम महज 93 रन ही बना सकी। मैन आफ द मैच आर्यन व सीरिज विक्कू को चुना गया। इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में औलियाबाद ने बभनगामा को 11 रनों से हराया।

जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बिहपुर ने दयालपुर को हराया। अंपायरिेग राहुल प्रजापति व माधव, कमेंट्री इमान अली व घनश्याम व स्कोरिंग पहलाद ने किया। यह जानकारी कुणाल कुमार उर्फ भानू झा ने दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....