नवगछिया के खरीक थाना की पुलिस ने पंपिंग सेट चोरी के आरोप में भकुल सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भकुल सहनी बहत्तरा गांव का निवासी है और यह घटना छह जून 2024 को हुई थी, जब रवि कुमार के खेत से पंपिंग सेट चुराया गया था।

पुलिस ने गांव वालों की मदद से चोरी किया हुआ पंपिंग सेट उसकी घर से बरामद किया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर भकुल सहनी को गिरफ्तार किया गया। बाद में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....