नवगछिया प्रखंड के चैती दुर्गा स्थान मैदान पर प्रथम बिहार राज्य सब जूनियर बालक अंडर 14 लगोरी प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक गोपाल मंडल और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में पूरे बिहार से 25 टीमों ने भाग लिया। विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि इस तरह का आयोजन गर्व की बात है और वे मुख्यमंत्री से इस खेल को बढ़ावा देने की दिशा में मदद करने का आश्वासन दिया।

पूर्व मुखिया सुरेश भगत ने कहा कि सभी को बच्चों के खेल और पढ़ाई में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। विनोद मंडल और अन्य ने बताया कि लगोरी पारंपरिक खेल है और इससे जुड़ाव खिलाड़ियों के भविष्य को संवार सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....