नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया जागृति शाखा द्वारा बुधवार को मारवाड़ी धर्मशाला के सामने खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जागृति शाखा की महिलाओं ने अपने से मिलकर स्वादिष्ट खिचड़ी बनाई और राहगीरों एवं जरूरतमंदों के बीच वितरण किया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 566

इस मौके पर शाखा सचिव नीतू चिरानियाँ ने कहा की ठंड के मौसम को देखते हुए संस्था के संस्थापक प्रमोद सरार्फ की याद में और 22 जनवरी अयोध्या श्रीराम मंदिर के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया।

अध्यक्ष रश्मि सरार्फ ने कहा कि जागृति शाखा हमेशा सामाजिक कार्यों में तत्पर रहती है। इस आयोजन मे शाखा अध्यक्ष रश्मि सरार्फ, सचिव नीतू चिरानिया, कोषाध्यक्ष रिंपा केडिया, बीणा सरार्फ, बबीता वर्मा, पूजा रुंगटा, चित्रा टिंबरेवाल, सपना शर्मा, बुलबुल वर्मा आदी उपस्थित थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....