नवगछिया क्रिकेट क्लब की खिलाड़ी कहकशां परवीन का चयन बिहार बालिका अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। वह एसजीएफआई द्वारा आयोजित बिहार टीम नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने उधमपुर राजस्थान जाएगी।
Total Downloads: 163
शनिवार को कहकशां परवीन नवगछिया स्टेशन से पटना के लिए रवाना हुई । वहां से 26 जनवरी को खेलने उधमपुर राजस्थान जाएगी। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि कहकशां परवीन कोच घनश्याम प्रसाद के देखरेख में नवगछिया में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
वो मध्य विद्यालय अमानत टोला अरजपुर मधेपुरा में पढ़ती है। बिहार टीम में चयन होने पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, महिला क्रिकेट सचिव कंचन सिंह आदि खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

