नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया जागृति शाखा के सदस्यों ने मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर गोपाल गौशाला में गायों को चारा खिलाकर गौ सेवा की। जागृति शाखा की महिलाओं का मानना है कि मौनी अमावस्या को पितरों का दिन माना जाता है,
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
और इस दिन दान पुण्य करने या गाय को चारा खिलाने से पितर देवता खुश होते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष रश्मी सर्राफ, सचिव नीतू चिरानिया, कोषाध्यक्ष रिम्पा केडिया, वीणा सराफ सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
