नवगछिया के स्वामी आगमानंद महाराज ने प्रयागराज के त्रिवेणी गंगा घाट पर संगम में पवित्र स्नान किया। वहां उपस्थित वरिष्ठ संतों से उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया। संगम में स्नान के बाद उन्होंने गोरखधाम की ओर प्रस्थान किया और फिर विभीषणकुंड, अयोध्या पहुंचे, जहां कुछ घंटों तक वे अपने आश्रम में ठहरे।

स्वामी आगमानंद महाराज उत्तरतोताद्रिमठ, विभीषणकुंड अयोध्या के अगले उत्तराधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है और संगम में स्नान का विशेष महत्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि शाही स्नान के दिन साधु-संतों को स्नान करने का अवसर दें, क्योंकि इस दिन भगवान स्वयं भी स्नान करने आते हैं।

यदि संभव हो, तो आम श्रद्धालु शाही स्नान के बाद या किसी और दिन स्नान करें। महाकुंभ के दौरान अफवाहों के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों को यह समझाना चाहिए कि वे गंगा घाट के किनारे स्नान करें। प्रयागराज के संगम क्षेत्र में कई गंगा घाट उपलब्ध हैं और इस समय नाव से संगम स्थल तक यात्रा करने से बचना चाहिए। सरकार और प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों और निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा करना चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....