नवगछिया : झंडापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत दयालपुर के पास एनएच 31 पर सोमवार की सुबह लगभग छह बजे एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी। जिससे कार सामने खड़ी ट्रक के पीछे में घुस गई। इस हादसे में कार पर सवार सभी चार लोग सुरक्षित हैं।
Total Downloads: 165
हालांकि कार का आगे और पीछे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार सवार मधेपुरा जिले के चौसा थानाक्षेत्र के घोसई निवासी मुकेश कुमार ने डायल 112 को फोन से जानकारी दी।
पुलिस के पहुंचने के पूर्व ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भागने में सफल रहा। मुकेश कुमार ने ट्रक चालक पर जान बूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। वहीं पुलिस ने ट्रक और कार को अपने कब्जे में ले लिया है और पड़ताल में जुट गई है।

