नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की दोपहर में एक महिला का शव गेहूं के खेत में मिला। परिजनों ने बताया, प्रेम-प्रसंग में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया और परिजनों से जानकारी ली। मृतका का मायका मधेपुरा जिला के आलमनगर में है। सूचना मिलने पर नवगछिया आई मृतका की मा ं ने बताया, बेटी ने फोन पर जानकारी दी थी कि मुझ पर प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाकर मेरे भैंसूर अक्सर मेरे साथ मारपीट करते हैं। पति ने पड़ोसी पर गला घोंटकर हत्या का लगाया आरोप
Total Downloads: 164
गांव के पड़ोसी घोलटी मंडल से पत्नी पैसे का लेनदेन करती थी। जिसकी वजह से घोलटी मंडल का घर पर आना-जाना लगा रहता था। दोनों में नजदीकी बढ़ी और दोनों फोन पर बात करने लगे थे। जिसकी भनक घोलटी मंडल के पुत्र रोहित मंडल को लग गई थी। इसी बीच रोहित मंडल ने घर पर जाकर धमकी दी थी। उसने कहा था कि पत्नी को समझा लो नहीं तो जान से मार देंगे। पति ने बताया कि शनिवार की सुबह उसने पत्नी को अपने साथ परवल तोड़ने के लिए खेत चलने को कहा था, लेकिन पत्नी ने साथ चलने से मना कर दिया। पति जब शाम में घर आया तो घर पर पत्नी नहीं थी। पति ने रातभर उसकी खोजबीन की, लेकिन पत्नी का कुछ पता नहीं चला।
रविवार की सुबह भी उसकी खोजबीन जारी थी, जब महिला की खोजबीन हो रही थी तो गेहूं के खेत में महिला का शव मिला। शव को देखकर प्रतीत हो रहा था कि गला दबाकर हत्या की गई है। रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने बताया, एक महिला का शव मिला है। परिजन पड़ोसी पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
