नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की स्कूली छात्रा और उसकी सहेली के लापता होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर युवती की मां ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। छात्रा अपने परिवार के साथ नवगछिया के एक मोहल्ले में रहती है और यहीं पर एक निजी स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ती है।
Total Downloads: 165
महिला ने आवेदन में कहा है कि 10 मार्च को बेटी की सहेली दोपहर में घर पर आई थी। जब पति शाम चार बजे घर लौटे, तो दोनों के बीच गलत हरकतें करते देख उन्होंने डांटा। इस बीच हमलोग काम में व्यस्त हो गए तो बेटी और उसकी सहेली घर से कहीं चली गई।
बेटी को ढूंढने के लिए सहेली के घर गए, लेकिन उसके माता-पिता ने बताया कि वह घर नहीं पहुंची है। इसके बाद दोनों को खोजबीन की गई, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चला है। सहेली ने अपना मोबाइल नंबर उनके घर छोड़ दिया था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

