नवगछिया : रंगरा प्रखंड के गिदराहा बहियार में रविवार की देर रात ठनका की चपेट में आने से अमरजीत मंडल (30), की मौत हो गई। वह फसल की सिंचाई कर रहा था। तभी ठनका की चपेट में आ गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
भाई ओमप्रकाश ने बताया कि जब वह घर नहीं आया तो हम उसे खोजने बहियार गए। वहां देखा कि वह बेहोश पड़ा था। उसे इलाज के लिए पीएचसी ले गए, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
