नवगछिया : प्रखंड के नारायणपुर और मनोहरपुर गांव के बीच होली पर्व को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। जिसको लेकर आवागमन बाधित है। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज हुई है। जिसमें प्रिंस कुमार को हथियार के साथ पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

लेकिन मनोहरपुर गांव के लोग भय के कारण नारायणपुर होकर नहीं आना चाहते। मनोहरपुर गांव के सरपंच गोपाल शर्मा ने कहा कि जिसकी गलती है उसके साथ कारवाई होनी चाहिए। मारपीट के डर से लोग आने-जाने से परहेज कर रहे हैं।

दोनों गांव के प्रबुद्ध लोगों को बैठकर विचार-विमर्श करना चाहिए। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि दोनों जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया। शांति व्यवस्था को लेकर दोनों तरफ से लगभग 30 लोगों पर निरोधात्मक कारवाई की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....