नारायणपुर| बिहपुर थाने की पुलिस पर हमला करने के मामले में आरोपी लत्तीपुर गांव निवासी मोहम्मद फिरोज खान और विपिन खिरहरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने घर में हैं। इसके बाद पुलिस टीम बारी-बारी से दोनों के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दो वर्ष गांव के ही एक शराब तस्कर को पकड़कर ​ले जा रही पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। साथ ही तस्कर को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने दर्जनभर लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....