नारायणपुर | बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र को बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल का सचेतक बनाया गया है। इसको लेकर बिहार विस सचिवालय के सचिव ख्याति सिंह ने राज्य सरकार के संसदीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र जारी किया है।

जिसमें बताया गया है कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विस में ईं. शैलेंद्र के अलावा खजौली के विधायक अरूण शंकर प्रसाद को भी सत्तारूढ़ दल का सचेतक मनोनीत किया गया है। विधायक ने कहा पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है।

उस विश्वास पर खड़ा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। वहीं बिहार विस सदन में ई. शैलेंद्र ने जर्जर हो चुके बिहपुर थाना भवन और पुलिसकर्मियों के आवास का मुद्दा उठाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....