नवगछिया : ईद और रामनवमी को लेकर मंगलवार को एसपी प्रेरणा कुमार ने अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस अफसरों को निर्देश दिए।
Total Downloads: 378
एसपी ने पुलिस अफसरों से कहा कि इलाके में वाहन चेकिंग के साथ अपराधियों पर नजर रखें। शराब तस्करों और शराबियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाएं। त्योहार के दौरान प्रमुख चौक-चौराहा पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सौहार्द के लिए सभी थानों में शांति समिति की बैठक करें। असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
संवेदनशील व्यक्ति और आरोपियों की सूची बनाकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। एसपी ने कहा कि ईद और रामनवमी में डीजे बजाने पर पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलानेवालों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीपीओ ओमप्रकाश, हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज कुमार सुमन, सर्किल इंस्पेक्टर कुमार बृजेश, पवन कुमार सिंह सहित सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे।

