नवगछिया : नगर परिषद नवगछिया कार्यालय में गुरुवार को सैरात बंदोबस्ती कार्यक्रम के तहत दावेदारों की ओर से डाक बोला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद की सभापति प्रीति कुमारी ने की। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, सशक्त स्थायी समिति सदस्य , नागेश्वर सिंह और ज्ञान सागर कुमार उपस्थित थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 375
सबसे पहले नवगछिया बस स्टैंड शौचालय का सैरात बंदोबस्ती किया गया। जिसकी बंदोबस्ती 37 लाख 18 हजार रुपये में अंगद कुमार यादव को दी गई।
यह अधिकतम बोली थी। इसके बाद विज्ञापन होर्डिंग की बंदोबस्ती बरुण कुमार के नाम पर 52 हजार रुपये में हुई। वाटर एटीएम की बंदोबस्ती अंगद कुमार के नाम पर छह हजार रुपये में दी गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
