नवगछिया । मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने शुक्रवार को भागलपुर में चल रही तमाम बड़ी परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया और प्रगति से अवगत हुए। शुक्रवार सुबह राजकीय हेलीकॉप्टर से भागलपुर पहुंचे मुख्य सचिव के साथ पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, पंचायत राज विभाग के सचिव दिवेश सेहरा भी थे।

इस बीच मिहिर कुमार सिंह और दिवेश सेहरा भागलपुर में ही विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली और हर हाल में निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश भी दिया। मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ हेलीकॉप्टर से कहलगांव गए। वहां बटेश्वर स्थान के पास गंगा नदी पर प्रस्तावित नया पुल कटरिया-बटेश्वर स्थान रेल परियोजना का स्थल देखा।

यहां पूर्व-मध्य रेलवे के अभियंताओं के साथ एलायनमेंट, डिजायन और नक्शा देखा। रेलवे के अभियंताओं ने बताया कि जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को काला (सक्षम प्राधिकार) नियुक्त किया गया है। परियोजना की निविदा प्रक्रिया में है। जल्द ही ठेका एजेंसी बहाल हो जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu