रविवार को भागलपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर ट्रेन से एक लड़की (20) पानी के लिए उतरी, तभी उसका बॉयफ्रेंड (25) पहुंचा और मांग में सिंदूर लगा दिया। लड़की के परिवार वाले ट्रेन में बैठे थे।
Total Downloads: 165
इस घटना के बाद लड़की के चचेरे भाई और मां ट्रेन से उतर गई और हंगामा करने लगी। लड़की से पूछा गया कि आप लड़के के साथ रहेंगी, तो गुस्से में कहा, मांग तो भर ही दिया है। घर नहीं जाएंगे। यही मरेंगे।
लड़का और लड़की दोनों मुंगेर जिले के बरियारपुर के रहने वाले हैं। लड़की अपने परिवार के साथ जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन से साहिबगंज किसी रिश्तेदार की शादी में जा रही थी। लड़का भी उसी ट्रेन में लड़की का पीछा कर रहा था।


45 मिनट तक हुआ हाइवोल्टेज ड्रामा
प्लेटफॉर्म पर विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष सड़क पर पहुंच गए। यहां 45 मिनट तक हाइवोल्टेज ड्रामा हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने डायल-112 की टीम को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई और पूछताछ की गई।
पुलिस की पूछताछ में बॉयफ्रेंड सूरज ने बताया कि मैं लड़की को 6 साल से जानता हूं। हमारा अफेयर चल रहा है, शादी करना चाहते हैं। वहीं, लड़की ने कहा कि मैं सूरज को 4 महीने से जानती हूं।
थोड़ी देर बाद पुलिस लड़का-लड़की को कोतवाली ले गई। पीछे से लड़की की मां और भाई भी पहुंचे।

थाने में आधार कार्ड चेक हुआ
थाने में लड़की का आधार कार्ड चेक हुआ। जिसमें वो बालिग निकली। पूछताछ के बाद लड़की और उसके परिवार को छोड़ दिया गया। शादी में जाने की जगह वे लोग अपने घर बरियारपुर चले गए। 1 घंटे बाद सूरज को भी थाने से पुलिस ने जाने दिया।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि लड़की BA पार्ट वन की छात्रा है। बरियारपुर में ही पढ़ाई कर रही है। जब इंटर में पढ़ाई करती थी तो कोचिंग में सूरज से मुलाकात हुई। तब से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में हैं।
