नवगछिया : बांका के सांसद गिरधारी यादव और पूर्व सांसद अनिल यादव का नवगछिया स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता और अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने मुख्य भूमिका निभाई। इस समारोह में फूल-माला पहनाकर नेताओं का सत्कार किया गया।

शिष्टाचार भेंट के दौरान, जेम्स फाइटर ने सांसद गिरधारी यादव के साथ भागलपुर प्रमंडल में खेलों और खिलाड़ियों के विकास पर अपने विचार साझा किए। इस मौके पर सांसद गिरधारी यादव ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार खेलों के निखार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि खेल और खिलाड़ियों के प्रगति के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में शिक्षाविद मनोज यशपाल, समाजसेवी गौतम यादव, अभिनेता मिथुन महुआ, नवगछिया विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन यादव, सुबोध कुमार, विजय आनंद समेत कई अन्य उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....