नवगछिया : बाजार के मारवाड़ी विवाह भवन में श्रीश्याम भक्त मंडल का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव पदाधिकारी के रूप में मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार केजरीवाल और संस्था के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप जैन एवं प्रदीप लाठ थे।

इनकी देखरेख में पूरी चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान मंडल के सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से सुभाष चंद्र वर्मा को अध्यक्ष, मनोज कुमार चौधरी को सचिव और प्रदीप डोकानियां को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी नए पदाधिकारी को मंडल के सभी सदस्यों ने बधाई दी। बैठक में संस्था के करीब 95 सदस्य मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....