नवगछिया : राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ नवगछिया के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जी का प्राकट्य दिवस जन्मोत्सव मंगलवार को स्थानीय श्री गोपाल गौशाला स्थित जगतपतिनाथ महादेव मंदिर शिवालय के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से संपन्न किया गया। यह आयोजन प्रातः से सायं काल तक चला जिसमें दिव्य रुद्राभिषेक परशुराम जी का पूजन परशुराम चालीसा पाठ हवन एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया ।
Total Downloads: 165
इस आयोजन को सफल बनाने में पंo ललित शास्त्री पंo नंदलाल तिवारी पंo नीरज शर्मा पंo सुभाष पांडे पंo भोला शर्मा वैध पंडित कन्हैया झा सिमडा मुख्य यजमान पंडित शंकर झा विश्वास झा मनोज पांडे श्रीधर महाराज अमर शर्मा इत्यादि ने सहयोग प्रदान किया ।
वेद ध्वनि से वातावरण गूंज मान रहा नगर के घाट ठाकुरवाडी के महंत सियाबल्लभ शरण जी महाराज के द्वारा श्री परशुराम जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम में नगर के प्रमुख व्यवसाई पवन सराफ अजय रुंगटा राम प्रकाश रुंगटा डॉ बीपी सिंह एवं शिवरात्रि कमेटी के सभी सदस्यगण एवं गौशाला कमेटी का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ ।

