kaladhang

कहा जाता है कि काले धागे को अगर हम हाथ तथा गले में बांधे तो हमें किसी की भी गंदी नजर नहीं लगेगी तथा हमारा जीवन सुखी तथा समृद्धशाली रहेगा। कहा जाता है कि इंसान का शरीर पांच तत्वों से बना है जब भी किसी की नजर लगती है तो यह पांच तत्व जो कि शरीर को उर्जा देते हैं काम करना बंद कर देते हैं जिससे कि इंसान की सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है काला धागा धारण करने से यह पांच तत्व पर कभी भी कोई बुरा असर नहीं पड़ता।

जो लोग हमेशा अपने हाथ तथा गले में काला धागा धारण करते हैं उनके अंदर हमेशा ही सकारात्मक उर्जा बनी रहती है उनके अंदर कभी भी है नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करेगी। वैज्ञानिकों ने भी यह माना है कि काला रंग ऊष्मा का अवशोषक होता है। इसीलिए काले रंग का धागा धारण करने से ये हमको बुरी नज़र से बचाता है। जिससे कि काला धागा हमारे शरीर के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करता है।

काला धागा धारण करने से हमें रात को कोई भी डरावने सपने नहीं आते हैं। कभी भी हमें बुरी आत्माए परेशान नहीं करती है। इससे हम सभी दोष से भी पीछे रहते हैं जिससे कि शनि का प्रकोप हमारे ऊपर नहीं पड़ता। जरूर इंसान यह सब बातें ना माने लेकिन एक बार आप प्रयोग करके देखिए ऐसा सही में होता है। काले धागे को धारण करने से हम बहुत तरह की हैं बुरी बातों से बच जाते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *