नवगछिया : नवगछिया के व्यवसायी विनय गुप्ता की हत्या मामले का मुख्य आरोपी उनके भाई विपिन गुप्ता को पुलिस ने शुक्रवार की रात ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार की है कि भाई की हत्या कराने के लिए शूटरों को 6 लाख रुपए की सुपारी दी थी।
Total Downloads: 179
फिलहाल पुलिस उससे गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है, ताकि मामले के सभी पहलुओं का खुलासा किया जा सके। स्थानीय व्यापारियों और लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि संपत्ति की लालच में भाई ने ही भाई की हत्या करावाकर मानवता को शर्मसार किया है।
लोगों ने विपिन गुप्ता को सजा दिलाने की मांग पुलिस से की है। इस हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार की रात ही तेतरी निवासी अनमोल पासवान, शूटर मुकेश झा और उसके सहयोगी उजानी निवासी मो. कबीर को गिरफ्तार किया था।

