बिहपुर : विधानसभा के भाजपा सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक विधायक ई. शैलेंद्र शुक्रवार को हाजीपुर में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रशाल सिंह से मिले। इस दौरान कई मुद्दों पर बात की है। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से थाना बिहपुर जंक्शन का पुराना गौरव पुन: लौटाएंगे।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 567

शनिवार को विधायक थाना बिहपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार और ईस्ट सेंट्रल रेलवे के कर्मचारी यूनियन के सचिव डीके ठाकुर से मिले। इस दौरान बिहपुर समेत खरीक नारायणपुर में रेलवे के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि थाना बिहपुर में लगभग 750 एकड़ खाली जमीन का सदुपयोग करने की मांग को लेकर महाप्रबंधक से मिले हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....