नवगछिया। नाबालिग बेटी किराना की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गई थी। वहां, एक सुनसान स्थान का फायदा उठाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस मामले में महिला थाना में मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
घटना के केवल 24 घंटे के भीतर, अपराध में शामिल अवयस्क को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में बयान देने के बाद विधिपरक कार्रवाई की जा रही है।
गोपालपुर थाना के मामले बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के सूकटिया बाजार से रोहित कुमार, राजा कुमार, और गुलशन कुमार को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
