नवगछिया: प्रखंड के बिहपुर थानाक्षेत्र के बभनगामा पंचायत के वार्ड नंबर आठ में विवाहिता काजल देवी की हत्या कर शव को छिपा देने के मामले में पुलिस प्रशासन के द्वारा मंगलवार को काजल के पति गौतम यादव को गिरफ्तार करते हुए शव की बरामदगी कर ली गई। वहीं शनिवार की रात हुई इस हत्या की सूचना प्रशासन को रविवार को तब हुई जब काजल के मायके से परिजन प्राथमिकी दर्ज कराने थाना पहुंचे। बिहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिवार के तीन लोगों को सोमवार को हिरासत में ले लिया था और पूछताछ शुरू कर दी थी। मामले में गिरफ्तार आरोपी विवाहिता के ससुर वासुदेव यादव, सास जनक नंदनी देवी और बुआ कैली देवी से बिहपुर थाना में मंगलवार को नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश कुमार ने पूछताछ की।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 567

इस मौके पर इंस्पेक्टर पवन सिंह और प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार भी मौजूद थे। वहीं मंगलवार को जब काजल के पति गौतम यादव को गिरफ्तार किया गया, तब जाकर हत्या का खुलासा हुआ और शव का पता चला। काजल की हत्या के बाद शव को एक बोरे में भरकर एक तालाब में दबा दिया गया था। शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि काजल की हत्या के पूर्व उसके साथ काफी मारपीट की गई थी। मंगलवार की देर शाम फोरेंसिक टीम के द्वारा भी घटनास्थल की जांच की गई, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेजा जाएगा।

बिहपुर प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव को विशुबाबा स्थान सुलीशगेट गंगाधार सोनबरसा और नरकटिया के बीच बरामद किया। शाम हो जाने के कारण जिलाधिकारी के आदेशानुसार शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं ससुर वासुदेव यादव और सास जनकनंदिनी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश और सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह के द्वारा पूछताछ के दौरान कैली देवी बेहोश हो गई। बिहपुर पुलिस ने उसे बिहपुर सीएचसी लाया जहां कैली देवी का घंटों उपचार हुआ। परिवारिक विवाद में हुई हत्या बताया गया है कि मामले को लेकर विवाहिता के पिता खगड़िया जिले के गोगरी थानाक्षेत्र के धनखेता निवासी सुदो यादव ने बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

आवेदन में बताया कि सभी नामजद आरोपी मेरी बेटी के साथ मारपीट करते थे। मिली जानकारी के अनुसार काजल के घर में बहुत पहले से परिवारिक विवाद चल रहा था। शनिवार को भी आपसी परिवारिक विवाद हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसी क्रम में काजल को पीटा जाने लगा। अंदरुनी चोट आने के कारण काजल ने घर में दम तोड़ दिया। उसके बाद काजल को एक बोरे में भरकर शव को तालाब में दबा दिया गया। पूरे घटनाक्रम में काजल का पति भी शामिल रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....