नारायणपुर | प्रखंड के मनोहरपुर गांव में भवानीपुर थाने की पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार दो लोगों को कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि वाहन पर सवार तीन अन्य लोग पुलिस को चकमा देकर भाग गए। गिरफ्तार आरोपी मृत्युंजय शर्मा नारायणपुर के कुशाहा और स्कॉर्पियो चालक सुमित शर्मा खगड़िया के बेला नवादा का रहने वाला है।
Total Downloads: 165
प्रभारी थानाध्यक्ष हरिश्चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि मनोहरपुर निवासी जयप्रकाश शर्मा की बेटी और देवर के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए पांच लोग स्कॉर्पियो से जा रहे थे। गश्ती पदाधिकारी दीपक कुमार वाहन रुकवाया। तलाशी के दौरान सभी भागने लगे,
लेकिन जवानों ने मृत्युंजय और सुमित को पकड़ लिया। स्कॉर्पियो से कट्टा और एक गोली बरामद किए गए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि फरार चंदन कुमार, संतोष कुमार और अजीत कुमार बेला नवादा के रहने वाले हैं। पांचों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

