बिहपुर :  बिहपुर प्रखंड अंतर्गत सोनवर्षा गांव में नागपंचमी पर होने वाले पूजा व मेले की तैयारी तैयारी शुरू हो गई है। ऐसी मान्यता है,कि सोनवर्षा बड़ी भगवती माता की इस चौखट से सर्पदंश के शिकार हुए बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ होकर लौटे हैं।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 568

यहां न सिर्फ इस क्षेत्र के बल्कि अनेको जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसको लेकर शुक्रवार को मंदिर परिसर में ग्रामीणों की एक बैठक भी हुई। जिसमें पूजन व मेले के सुचारू संचालन से जुड़े सारी व्यवस्थाओं के बेहतर संचालन पर चर्चा की गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....