बिहपुर । मड़वा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में दूसरी सोमवारी पर अल सुबह से ही डाक बमों व सामान्य शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ना शुरू हो गया था। मंदिर ट्रस्ट कमेटी के द्वारा बताया गया 35 हजार डाकबम समेत सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोले का जलाभिषेक किया।
Total Downloads: 382
वहीं डाकबम रविवार की देर रात में अजगैबीनाथ धाम-अगुवानी गंगा घाट से जलभर कर 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सोमवार की सुबह में मड़वा पहुंचे।
झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि यहां महिला व पुरूष पुलिस बलों के साथ कमेटी के स्वयंसेवक की प्रतिनियुक्त हैं। वहीं नवगछिया एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह और बिहपुर सीओ लवकुश कुमार ने भी दर्शन व पूजन कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की देवाधिदेव भोलेनाथ से कामना किया।

