नवगछिया थाना क्षेत्र के भीमदास टोला स्थित काली धाम में सावन की पहली सोमवारी से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। मंगलवार को कथा का आठवां दिन है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है।
Total Downloads: 166
वृंदावन से आए संत दिनेश आनंद जी महाराज कथा वाचन कर रहे हैं। उनकी आध्यात्मिक वाणी से श्रोता भक्तिभाव में डूबे हुए हैं। कथा स्थल पर संध्या समय भजन और कीर्तन होता है। प्रवचन के साथ धार्मिक माहौल बना रहता है।
तीन टंगा दियारा पंचायत के समिति सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आयोजन समिति के अनुसार कथा के अंतिम दिन हवन और भंडारे का आयोजन होगा।

स्थानीय ग्रामीण और आसपास के श्रद्धालु इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। काली धाम परिसर में भक्तिमय वातावरण है।
