नवगछिया बिजली विभाग ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर और गोरियारी गांव में अवैध बिजली कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग के सहायक अभियंता वरुण कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जुर्माना लगाया गया।

सहायक अभियंता की टीम ने सैदपुर और गोरियारी गांव में छापेमारी की। जांच में पाया गया कि कई लोग बिना वैध कनेक्शन के गलत तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे हैं। इसके बाद

बिजली विभाग ने इन लोगों पर अलग-अलग जुर्माना लगाया है। प्रमोद कुमार पर ₹15,397, प्रमिला देवी पर ₹62,960, विनय कुमार पर ₹23,280, राजकुमारी देवी पर ₹3,560, रामकिशोर कुमार पर ₹2,00,640 और दामोदर हरिजन पर ₹12,770 का जुर्माना लगाया गया है।

विभाग ने कहा है कि अवैध बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। आगे भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....