नवगछिया : तेजस्वी पब्लिक स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। विद्यालय के संचालक सह प्रधानाचार्य सी पी एन चौधरी, निदेशिक अधिवक्ता रीता कुमारी,  प्रबंधक नितिन कुमार एवम सभी शिक्षकों की उपस्थिति में प्रभातफेरी से स्वतंत्रता दिवस के  कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

तत्पश्चात विद्यालय के प्रांगण में शान से फहराया गया तिरंगा। विद्यालय के संचालक सह प्रधानाचार्य सी पी एन चौधरी ने 79वी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के बारे में बच्चों को बताया।

बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम  को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बच्चियों द्वारा विरांगनो जैसे रानी लक्ष्मीबाई, अवंतीबाई, पद्मावती, हजरत महल, और बच्चों द्वारा भगत सिंह, महात्मा गांधी आदि महापुरुषों की झलक को प्रस्तुत किया गया। अनेकों देश भक्ति गीत, नृत्य से वातावरण झूम उठा। बच्चों द्वारा कई नाटक तथा नटखट कान्हा की झलक भी प्रस्तुत की गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....