नवगछिया : नारायणपुर में जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण मंदिर परिसर में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका फाइनल सोमवार को संपन्न हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में करीब 50 पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्रतियोगिता के फाइनल में, कटिहार के करण कुमार और दिल्ली के मोनू कुमार के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर खगड़िया के दीपक यादव रहे, जिन्होंने गाजीपुर के सत्येन्द्र पहलवान को हराया। वहीं, महिला वर्ग में पटना की अंतरराष्ट्रीय पहलवान धनवंती यादव ने झारखंड की प्रीति कुमारी को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विजेताओं को मेला समिति द्वारा नकद पुरस्कार और चांदी की चकती से सम्मानित किया गया। राजद नेता बबलू झा ने भी सभी पहलवानों को पुरस्कृत किया, साथ ही विजेता और उपविजेता पहलवानों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इस प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका मंटू यादव, गुलशन यादव और महेंद्र यादव ने निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव, मेला मालिक रणविजय यादव, सरपंच देवेंद्र यादव और कई अन्य लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

इससे पहले, प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी खुशबू कुमारी और अंचल अधिकारी विशाल अग्रवाल ने फीता काटकर किया। सोमवार रात में एक नाटक का भी मंचन हुआ, जिसका उद्घाटन सरपंच देवेंद्र कुमार ने किया। मेला समिति के अध्यक्ष रणविजय यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर दो बजे मटकाफोड़ का कार्यक्रम होगा, जिसके बाद गंगा में प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet