नवगछिया| रानी सती मंदिर सेवा समिति नवगछिया की ओर से खरीक बाजार में भादो महोत्सव का आयोजन 22 और 23 अगस्त को होगा। आयोजन समिति के सदस्य प्रदीप जैन ने बताया कि दादी सती रानी का भव्य शृंगार किया जाएगा।

साथ ही अखंड ज्योत जलाई जाएगी। मंगलपाठ के बाद माता को 56 भोग लगाया जाएगा। शाम में कोलकाता के कलाकार मनीष शर्मा और प्रिया गुप्ता भजनों की प्रस्तुति देंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....